Wednesday, 8 March 2017

महिला दिवस पर शाहरुख खान ने बेटे अबराम को दी ये नसीहत . मुंबई (8 मार्च): बॉलीवुड के किंग खान अपने कामों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। महिला दिवस के मौके पर एकबार फिर शाहरुख खान चर्चा में हैं। शाहरुख खान ने महिला शक्ति को हमेशा सैल्यूट किया है और वूमेन्स डे के मौके पर किंग खान ने अपने छोटे बेटे अबराम के जरिए एक स्पेशल मेसेज पोस्ट किया है। अभिनेता ने बेटे अबराम के साथ एक बच्ची की फोटो अपने ट्विटर अकाउन्ट शेयर की है, जिसमें लड़की अबराम का हाथ पकड़ कर चल रही है। शाहरुख ने लिखा- महिलाओं को फॉलो करो। शाहरुख़ ने इस ट्वीट में अपने बेटे की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है ‘उसका हाथ पकड़ें ताकि वो आपको रास्ता दिखा सके।’ इस तस्वीर में अबराम एक लड़की का हाथ पकड़ कर चल रहा है। शाहरुख़ ने ये तस्वीर पीछे से ली है, जिसमें अबराम का चेहरा नही दिखाई दे रहा। इस ट्वीट के अलावा शाहरुख़ ने एक महिलाओं की तारीफ करते हुए एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने महिला होने की इच्छा जताई है। इस ट्वीट में उन्होंने महिलाओं की तरीफ की है और उन्हें महिला दिवस पर बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Thank You For Comment